October 25, 2026

जनसंपर्क के दौरान अपनों के बीच पहुंचे आशेक़ीन कुरैशी, जनता से किया सीधा संवाद

0
WhatsApp Image 2026-09-20 at 11.07.43 PM (1)

अमरोहा। 41 अमरोहा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आशेक़ीन कुरैशी ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की और अपनों के बीच समय बिताया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।
आशेक़ीन कुरैशी ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास, सम्मान तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि अमरोहा की आवाज़ को मजबूती के साथ उठाया जाए और जनता की समस्याओं को जिम्मेदारी से सामने रखा जाए।
जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और क्षेत्र की समस्याओं एवं आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *