नौगांवा सादात में गरजे चौधरी सरजीत सिंह

0
WhatsApp Image 2026-07-19 at 9.52.41 PM (1)

नौगांवा सादात। नौगांवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मिलक साहूपुर में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जज चौधरी सरजीत सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि चुनाव नज़दीक हैं और अब समय आ गया है कि जनता अपने संवैधानिक अधिकार और वोट की ताकत का सही इस्तेमाल करे।
चौधरी सरजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की नीति हमेशा किसानों, मजदूरों और सर्व समाज के हितों की रक्षा करने वाली रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में धनबल और कारोबार की राजनीति करने वालों से सावधान रहें।
उन्होंने कहा, “राजनीति सेवा का माध्यम है, व्यापार का नहीं। जनता ऐसे लोगों से सतर्क रहे जो राजनीति को कारोबार समझकर जनता के विश्वास का सौदा करना चाहते हैं।”
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी क्षेत्र के विकास, किसानों की समस्याओं और आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर सतपाल सिंह, हरज्ञान सिंह, जयपाल सिंह, महिपाल, सुरेश यादव, मायाराम कूबी, बलवीर शर्मा, सचिन प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *